रेल विहार चौराहे के पास युवक का मिला शव
गोरखपुर, जून 1 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के रेल विहार चौराहा स्थित सोनू भोजनालय के पास सोमवार की सुबह 8:00 बजे करीब 45 वर्षीय युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवा दी हैं। युवक के शरीर पर हाफ लोवर, सफेद बनियान और फूल चेकेदार शर्ट मौजूद था। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक कई दिनों से क्षेत्र में घूम कर भीख मांगता था। कुछ नशा भी करता था। पुलिस उसकी फोटो को इंटरनेट मीडिया पर भेज कर पहचान कराने में जुटी है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में युवक का उपलता हुआ शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.