प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। रेलवे में रेल विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नौ जनवरी को विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में होगा। रेलवे के संयुक्त सचिव टी. श्रीनिवास की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह आयोजन अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह के साथ किया जाएगा। भारत सरकार टकसाल, कोलकाता स्मारक सिक्का जबकि डाक विभाग 'भारतीय रेल में विद्युतीकरण के 100 वर्ष' थीम पर डाक टिकट जारी करेगा। देश में अब तक 68,700 रूट किलोमीटर से अधिक रेल विद्युतीकरण हो चुका है, जिसमें 72 फीसदी से ज्यादा कार्य कोर प्रयागराज ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...