बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 फीसदी की छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष सुविधा आगामी 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। आर वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा।जानकारी के मुताविक रेलवन एप के आर-वालेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन फीसदी कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी तीन फीसदी छूट व आर वालेट से भुगतान करने पर तीन फीसदी कैशबैक की सुविधा मिल रही है। नतीजतन रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.