रेल वन ऐप के प्रचार के लिए लगाया गया काउंटर
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाजहांपुर। रेलवे की डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रेल वन ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष काउंटर लगाया गया। इस दौरान सीएमआई एसके ठाकुर के निर्देशन में टीटीई की टीम ने यात्रियों को ऐप के बारे में जागरूक किया। कई यात्रियों के मोबाइल में मौके पर ही ऐप डाउनलोड कराकर उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से टिकट के साथ और अन्य सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। यात्रियों ने भी इस पहल को उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.