मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने टिकट टेंपरिंग, व्हाट्सएप और फोटो टिकट के कई मामले आने के बाद यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है। अब रेल-वन एप से लिए गए जेनरल टिकट के साथ यात्रियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। इसे बुधवार से लागू कर दिया गया है। इस संबंध् में सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम की ओर से सूचना जारी की गई है। इसके अनुसार यदि किसी यात्री के पास रेल वन एप का जेनरल टिकट है, लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं है, तो उसे बिना टिकट मानकर जुर्माना लगाया जाएगा।

नए नियम की जानकारी नए नियम में यह भी स्पष्ट किया गया है कि टिकट का स्क्रीनशॉट मान्य नहीं होगा। यात्रा के दौरान एप में लॉगिन कर उसमें टिकट दिखाना होगा। व्हाट्सएप पर भेजा गया टिकट या उसकी फोटो भी मान्य नहीं होगी। दरअसल, टिकट टेंपरिंग, व्हाट्सएप ...