जमशेदपुर, जनवरी 5 -- चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों से मोबाइल के माध्यम से रेल वन एप से टिकट बुक कराने का अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को टाटानगर स्टेशन के वाणिज्य कर्मचारियों ने बर्मामाइंस गेट के काउंटर पर शिविर लगाकर आरक्षित और अनारक्षित टिकट के यात्रियों को रेल वन एप के उपयोग और टिकट बुक करने की विधि की जानकारी दी। इस दौरान स्टेशन के वाणिज्य उपाधीक्षक, आरक्षण सुपरवाइजर और बुकिंग सुपरवाइजर ने कई यात्रियों के मोबाइल में रेल वन एप डाउनलोड करवाया। इससे पहले भी स्टेशन काउंटर पर शिविर लगाकर यात्रियों को एप के प्रति जागरूक किया जा चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में रेल वन एप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराया राशि में छूट मिलने की सुविधा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.