बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों को सीआरआईएस द्वारा निर्मित एप रेल वन के बारे में जानकारी दी गई जिससे सभी ऐप से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। सीबीएस विश्वास कुमार ने यात्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2025 में रेल वन एप को शुरू किया गया था। यह एप एक ही प्लेटफॉर्म पर आरक्षित, अनारक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, फूड ऑर्डर और शिकायत जैसी सभी सुविधाएं प्रदान करता है। यह यूटीएस और रेल कनेक्ट का एकीकृत रूप है। प्लेटफॉर्म टिकट तीन प्रतिशत छूट के साथ ऑनलाइन बुकिंग, ट्रेन की वास्तविक स्थिति, ट्रेन में अपनी सीट पर भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा पीएनआर स्टेटस, रिफंड, 24/7 शिकायत निवारण आदि सुविधाएं मिलती हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार भी उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.