रेल लेटलतीफी पर आंदोलन रंग लाया, रेलवे ने बदली व्यवस्था
जमशेदपुर, मई 31 -- टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ विधायक सरयू राय के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन का असर अब रेलवे प्रशासन पर दिखने लगा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने हालिया बैठक में निर्देश दिया है कि अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था की निगरानी के लिए चक्रधरपुर मंडल के कमर्शियल इंस्पेक्टर अबीर मिश्रा को पूर्णकालिक पीआरआई नियुक्त किया गया है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताया है। 7 अप्रैल से शुरू हुए आंदोलन में धरना, हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए यात्रियों की समस्याओं को लगातार उठाया गया। समिति के संरक्षक सरयू राय ने कहा कि रेलवे के निर्देशों का पालन कितना हो रहा है, इसकी नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.