लातेहार, मई 3 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन व रेल लाइन हटाने के प्रस्ताव को लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। यह भी पढ़ें- बूढ़ी जहेर सरना स्थल बचाने का संकल्प लियाआंदोलन की चेतावनी सर्वदलीय संघर्ष समिति ने टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक के नाम प्रभारी वनपाल नवीन कुमार को रविवार को ज्ञापन सौंपकर फैसला वापस लेने की मांग की है। समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि रेल लाइन व स्टेशन हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो 13 मई को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने पर वन कार्यालय में भी धरना और तालाबंदी की जाएगी। नेताओं का कहना है कि छिपादोहर स्टेशन क्षेत्र की लाइफलाइन है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। बरेसांड़, गारू, महुआडांड़ समेत कई गांवों के लोग इसी स्टेशन प...