रेल लाइन पार नहीं करें लोग, सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, जून 9 -- जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में वॉलिंटियरों ने लोगों को तीन जगह मंगलवार को लाइन पार नहीं करने के प्रति जागरूक किया। सिविल डिफेंस में लोगों को बताया कि रेलवे क्रॉसिंग को पार करना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रेलवे नियम के प्रति जागरूकता से पर्चा वितरण किया गया। जागरूकता अभियान में कल्याण साहू गीता कुमारी सरस्वती मुर्मू समेत सिविल डिफेंस सदस्य ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.