लखनऊ, अप्रैल 14 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज पुलिस की सतर्कता से सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर चल रहे 45 वर्षीय मानसिक बीमार युवक को बचा लिया गया। पुलिस ने जैसे ही युवक को बचाया चंद मिनट बाद ही उधर से ट्रेन गुजरी। युवक कुछ भी बता नही पा रहा था। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल नम्बर मिला, जिससे पता चला राजस्थान से 15 दिन पहले गायब हो गया था जो भटक कर मोहनलालगंज पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर युवक उनके सुपुर्द किया।मोहनलालगंज पुलिस सोमवार की रात्रि गश्त कर रही थी। गोपाल खेड़ा के पास रेलवे लाइन पर एक युवक चल रहा था। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से बीामर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ ट्रेन आ रही थी। पुलिस को लगा कोई युवक खुदकुशी करने जा रहा है। पुलिस ने भाग कर उसे बचाया। युवक का नाम राम हरि है जो जटनगर, करौली राजस्थान का है। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.