आगरा, जनवरी 23 -- सहावर टाउन में गत दिवस रेल लाइन पर क्षत विक्षत मिले शव की शिनाख्त हो गई है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की पहचान की है। परिजनों ने मृतक को मंदबुद्धि बताया है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि गत बुधवार की देर रात सहावर टाउन में रेलवे लाइन पर एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। जीआरपी पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया था और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया था। सोशल नेटवर्किंग से मिली जानकारी के बाद शुक्रवार को परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.