रेल लाइन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
चक्रधरपुर, अगस्त 21 -- गोइलकेरा। गोइलकेरा से डेरवां स्टेशन के बीच पोल संख्या 353 /1 के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया गया कि ट्रेन के गार्ड द्वारा शव को ट्रेन में लोड कर चक्रधरपुर की ओर ले जाया जा रहा था। शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.