बाराबंकी, मई 3 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी जिले के रामनगर रविवार सुबह बुढ़वल गांव के निकट रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि साजिश भी हो सकती है या तो किसी ने व्यक्ति को ट्रेन से धक्का दिया, या फिर हत्या के बाद शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया गया।सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने...