बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- रेल लाइन की जद में पूरनबिगहा के किसान, बढ़ी चिंता पहले मेडिकल कॉलेज और सड़क में गई जमीन, अब रेल भी खा जाएगा खेती किसानों के परिवार पर आजीविका संकट का मंडरा रहा खतरा पावापुरी, निज संवाददाता। नवादा-पावापुरी प्रस्तावित रेल परियोजना ने दशरथपुर मौजा के पूरनबिगहा के गरीब किसान परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पहले मेडिकल कॉलेज और सड़क में उनकी जमीन गयी। अब रेल परियोजना भी उनकी खेती योग्य भूमि को निगल जाएगी। इससे सैकड़ों किसानों के परिवार पर आजीविका संकट का खतरा मंडराने लगा है। महादलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग से जुड़े इन किसान परिवारों ने हजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को लिखित आवेदन देकर रेल लाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर उपजाऊ कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.