हाजीपुर, फरवरी 26 -- महनार,संवाद सूत्र। हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के अंतर्गत महनार थाना क्षेत्र में मंगलवार को बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस व स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शव मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव निवासी उमेश मांझी के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन मांझी का है। बताया गया कि मिथुन मांझी पिछले तीन महीनों से राजस्थान में पलदारी का काम कर रहा था। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी शालिता देवी से फोन पर बातचीत हुई थी। पत्नी के अनुसार उसने घर आने की बात कही थी और भोर में ट्रेन पकड़ने की जानकारी दी थी। परिजनों ने बताया कि मीडिया और पुलिस के माध्यम से घटना की सूचना मिलने पर वे महनार पहुंचे,जहां शव की पहचान की गई। मिथुन छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की खबर से परिवार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.