जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- अरवल, निज संवाददाता। रेल लाइन में अति शीघ्र कार्य लगाने के लिए अरवल जिले के ग्राम पंचायत रामपुर चाय में हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने बताया कि बिहटा- अरवल- औरंगाबाद रेल लाइन में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए रेल मंत्री के नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों से लगातार संघर्ष का परिणाम है कि इस परियोजना के लिए पूर्ण राशि स्वीकृति के बाद 3606 करोड़ मिला है। लेकिन धरातल पर अभी भी जमीन अधिग्रहण एवं अन्य प्रक्रिया चालू नहीं हुई है उसके लिए फिर से हस्ताक्षर अभियान चालू किया गया जो 15 दिन हस्ताक्षर अभियान चला कर देश के रेल मंत्री को रेल भवन नई दिल्ली में सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...