लखनऊ, मई 9 -- यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 को लागू करने की मांग को लेकर सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं संग चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रदर्शन किया। निरीक्षण यान को रोककर कार्यकर्ताओं संग उसके इंजन पर चढ़ कर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें इंजन से उतारा। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं संग स्टेशन से बाहर निकल गईं। शाम को रेलवे अधिनियिम की विभिन्न धाराओं में डॉ. पल्लवी पटेल सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 को लागू करने की मांग को लेकर डॉ. पल्लवी पटेल सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग विधानसभा का घेराव करने वाली थीं। इसके लिए अलग-अलग जिलों से अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर में चारबाग स्टेशन पर पहुंचे। यहां से विधानसभा कूच करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.