बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बितरोई रेलवे स्टेशन पर फीता काटकर रेल रैक का उद्घाटन किया।केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे लगातार अपनी सेवाओं में विस्तार कर रहा है, जिससे लोगों के लिए बेहतर सुविधायें मिल रही हैं। रेलवे द्वारा बितरोई रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक का विस्तार किया गया है जिसका उदघाटन आज केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल द्वारा फीता काटकर किया गया।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि पहले से रेल की सेवाओं में विस्तार हो रहा है।जिसका सीधा सीधा लाभ जनता के लिए मिल रहा है।उन्होंने कहा कि बदायूं की जनता के लिए सीधे दिल्ली को ट्रेन मिल गई है।जिससे काफी लाभ हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने उझानी रेलवे स्टेशन पर कराये गये काम का भी जिक्र किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बितरो...