रेल राज्य मंत्री से लालकुआं से खटीमा तक रेल लाइन की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- नानकमत्ता, संवाददाता। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने देश की सुख, समृद्धि के लिए अरदास की। पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा की। सोमवार को रेल राज्य मंत्री ने टनकपुर से श्री हजूर साहिब तख्त, नांदेड़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारम्भ किया। उसके बाद वह नानकमत्ता साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से उनको सिरोंपा व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। रेल राज्य मंत्री ने लंगर हॉल में प्रसाद छका। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपकर लालकुआं से नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा तक रेल लाइन बिछाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी और टनकपुर पीलीभीत सवारी गाड़ी को मिला सेवा विस्तार प्रबंध कमेटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.