रेल राजपत्रित अधिकारियों के लिये रेल क्लब में लगा स्वास्थ्य शिविर
बरेली, मार्च 15 -- रेलवे अधिकारी क्लब इज्जतनगर में अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान संगोष्ठी भी हुई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ़ संजीव शर्मा और अन्य विशेषज्ञों ने शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी। इस दौरान 40 रेल अधिकारियों और उनके परिजनों का हृदय, दंत, नेत्र, हड्डी एवं स्त्री रोग का परिक्षण कर दवाएं दी गईं। इस दौरान डीआरएम वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ यूएस नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ मनोहर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ़ आशुतोष शंखधर, डॉ़ ऋषभ गावा, डॉ़ प्राची वर्मा, डॉ़ विदुषी, डॉ़ अदिति एवं अन्य शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.