जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक आगामी 3 मई को बारीडीह स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 4 बजे से शुरू होगी, जिसमें ट्रेनों की लेटलतीफी के मुद्दे पर अब तक हुए आंदोलन की समीक्षा की जाएगी। समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि बैठक में धरना, हस्ताक्षर अभियान और रेलवे अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों पर गंभीर चर्चा होगी। साथ ही आंदोलन को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से बड़ी संख्या में आम लोग जुड़े हैं, जो ट्रेन देरी से परेशान हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग अपनी समस्याएं उठा रहे हैं। समिति ने ऐसे सभी यात्रियों से बैठक में शामिल होकर अपनी राय रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.