मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेल थाने की पुलिस रविवार को छिनतई मामले में जेल में बंद माड़ीपुर निवासी मो. इबरान के नाम-पता का सत्यापन को लेकर काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंची। बताया गया कि रामदयालु नगर स्टेशन के मध्य गेट संख्या-दो के पास वैशाली एक्सप्रेस (15565) से 17 मार्च की रात सामान्य कोच के गेट पर यात्रा कर रहे यात्री का मोबाइल झपटने में इबरान पकड़ा गया था। उसके खिलाफ सिपाही प्रकाश कुमार सिंह ने रेल थाने में प्राथमिकी कराई थी। आरोपित के पास से दो मोबाइल मिले थे। इसमें एक मोबाइल किसी का छीना हुआ था। पूछताछ में पता चला कि वह इसी तरह चलती ट्रेन में किसी यात्री से झपट्टा मारा था। छीने मोबाइल को वह कम मूल्य पर बेचता था। पूर्व में भी वह रेल थाना से जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.