गया, फरवरी 10 -- भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर धनबाद-गया-डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जाएगा। वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं आनंद विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से खुलेगी। यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.