नई दिल्ली, जुलाई 21 -- How to Report TTE Misbehave or Seat Issues Online: भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। लेकिन कई बार सीट, अपग्रेड, चार्ट या दूसरे मामलों को लेकर TTE से विवाद हो जाता है और उन्हें यात्रा करने में दिक्कत आती है। कुछ यात्रियों का आरोप होता है कि उनके पास वैलिड टिकट होने के बावजूद सीट नहीं दी गई, जबकि कुछ लोग TTE के गलत व्यवहार या बदसलूकी की शिकायत करते हैं। ऐसी स्थिति में कई यात्री यह नहीं जानते कि शिकायत कहां और कैसे करें। अच्छी बात यह है कि Indian Railways ने यात्रियों की शिकायतों के लिए कई आसान ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। अब RailMadad ऐप, RailMadad वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन जा रहे हैं? प्लेटफॉर्म टिकट लेना न भूले, नहीं तो लगेगा Rs.2...