मुख्य संवाददाता, जून 6 -- Railway News : उत्तर प्रदेश में गोंडा-बुढ़वल रेलवे रूट पर इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस काम के दौरान तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न तारीखों में निरस्त रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। रेलवे की ओर से निरस्त की जाने वाली इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की गई है। बान्द्रा टर्मिनस से 05 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 07 जुलाई, 2026 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 06 से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोमती नगर से 07 से 11 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं छपरा से 06 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15133 छपरा-आनन्द...