रेल यात्री गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज, सितम्बर 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। फरक्का-बरहरवा रेलखंड पर बरहड़वा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार तड़के हावड़ा-गया ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरहरवा आरपीएफ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्री को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के तहत बाखरपुर निवासी रोशन लाल यादव (35) के रूप में हुई है। वह बीरबल यादव के पुत्र हैं। सीएचसी में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय चौधरी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी, आरपीएफ जवान ने पहुंचाया अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.