रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इस रूट पर ट्रेन की डेट और नंबर में किया बदलाव
दुर्ग, नवम्बर 3 -- रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की निर्धारित तिथियों और ट्रेन नंबरों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन अब 8 नवंबर के बजाय 5 नवंबर को चलेगी, जबकि वापसी की ट्रेन 9 नवंबर के स्थान पर 6 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी। रेलवे से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए पूर्व निर्धारित ट्रेन नंबर 08751 का संचालन अब पांच नवंबर को ट्रेन नंबर 08753 के रूप में किया जाएगा। इसी प्रकार हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए निर्धारित ट्रेन नंबर 08752 अब छह नवंबर को ट्रेन नंबर 08754 के रूप में संचालित होगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ट्रेन में मिले 9.97 लाख रुपये आयकर विभाग की एनओसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.