अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। साबरमती एक्सप्रेस से जौनपुर से अपने लड़के के पास लखनऊ जा रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। यात्री को जिला अस्पताल लाने वाले आरपीएफ केएएसआई ब्रिजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि ट्रेन में तबियत बिगड़ने के बाद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित मानी गांव निवासी परवेज आलम (55 वर्ष) पुत्र नसीम अयोध्या केंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर गए। उनकी सांस बहुत तेज च;ल रही थी। प्राथमिक उपचार करवा एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया तो ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर वीरेंद्र वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.