बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। सावरमती एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे एक अधेड़ की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे शुक्रवार दोपहर बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बस्ती जिला के थाना वाल्टरगंज के बेनियापुर गांव निवासी राहुल राजभर पुत्र आंनद कुमार अपने चाचा राजू राजभर (58) पुत्र स्व. सूर्य नाथ निवासी ग्राम सभा कोडियापुर थाना वाल्टरगंज बस्ती के साथ अहमदाबाद में काम करता है। वह दोनों साबरमती एक्सप्रेस से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में राजू राजभर की तबियत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर जीआरपी ने दोपहर 12 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर ट्रेन के रुकने पर उसे उतारा। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक व अधेड़ की मौत राजू को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित क...