रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.36 लाख
पटना, मई 15 -- रेल यात्रा के दौरान बदमाशों ने रोहतास निवासी का मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में उसके एसबीआई के खाते से कई बार में 1.36 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित पवन कुमार की शिकायत पर इस संबंध में रेल साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रोहतास के मोहनिया गांव निवासी पवन कुमार बीते महीने इलाहाबाद से ट्रेन से राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आए थे। यात्रा के दौरान किसी ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। इस संबंध में उन्होंने राजेंद्र नगर जीआरपी थाना में सनहा दर्ज करवाया दिया था। कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपने पुराने नंबर को चालू कर उसे दूसरे मोबाइल फोन में लगाया तो पता चला कि उनके एसबीआई के खाते से कई बार में 1.36 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। शातिरों ने चोरी के मोबाइल की मदद से तीन दिनों में रुपये निकाले। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में 14 मई को पटना जंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.