वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। गर्मी के मद्देनजर शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर निदेशक अर्पित गुप्ता ने रेलकर्मी और यात्रियों को 2500 ओआरएस किट का वितरण किया। ये पैकेट लोको पायलट लॉबी, गार्ड लॉबी, टीटीई लॉबी, जीआरपी, आरपीएफ, दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक विभाग, कुली सहित स्टाल वेंडरों को दिए गए। साथ ही रेलवे के खान पान स्टालों पर यह पैकेट जरूरतमंद यात्रियों को नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि प्रचंड गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्मों पर पांच अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए गए हैं। कुछ दिनों के अंदर 15 और वाटर कूलर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर फव्वारे, मलदहिया पर ग्रीन नेट यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के यात्रियों के सामने मंडराया पानी का संकट यह भी पढ़ें- भीषण ग...