देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया। रेल यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले शातिर को जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या दो से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम जिशान अंसारी निवासी कांशीराम आवास मेहड़ा पुरवा थाना कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल व एक डंडा बरामद किया गया। उसने बताया कि वह रेल यात्रियों से डंडा मारकर मोबाइल लूट लेता है। इस मामले में तीन आरोपी लाली, मनीष, बुड्ढा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.