रेल यात्रियों से गहने और सामान ठगने वाले दिल्ली के दो शातिर समेत तीन गिरफ्तार
पटना, अगस्त 7 -- पटना जंक्शन रेल पुलिस ने नोट की नकली गड्डी दिखाकर रेल यात्रियों से गहने और सामान ठगने वाले दिल्ली के दो ठग सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। ठग लंबी दूरी की ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से दोस्ती गांठते थे। बाद में उन्हें नोट की गड्डी का लालच देकर उनके पास मौजूद सामान, मोबाइल और एटीएम कार्ड इत्यादि ठग लेते थे। बाद में एटीएम से रुपये निकालते थे। ठगों की पहचान नई दिल्ली के बवाना जेजे कॉलोनी निवासी मोहम्मद कलीम व मोहम्मद इरफान और झारखंड के साहेबगंज के छोटेलाल यादव के रूप में हुई है। पटना जंक्शन रेल थानेदार राजेश सिन्हा ने बताया कि आरोपितों के पास से नकली नोट की एक गड्डी और यात्रियों से ठगे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया रेल पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी को लगातार रेल पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.