रेल यात्रियों को स्काउट एण्ड गाइड ने पिलाया पानी
मऊ, मई 27 -- मऊ। ग्रीष्म कालीन जल सेवा का आयोजन के क्रम में दूसरे दिन बुधवार को भी मऊ रेलवे जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया। भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ में सुभाष ग्रुप व स्वरूप रानी गाइड ग्रुप के कुल 13 स्काउट एवं गाइड्स स्टेशन पर पहंुचने वाली ट्रेनों में बैठे रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर विनोद कुशवाहा व स्काउट मास्टर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में किया गया। ग्रुप लीडर उप मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ राकेश कुमार के माध्यम से 20 लीटर के 10 जार आरो का पानी भी उपलब्ध कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.