गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिससे अब मात्र पांच रुपये में एक लीटर ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। पहले यात्रियों को ठंडा पानी खरीदने के लिए करीब 15 रुपये खर्च करने पड़ते थे। गर्मी को देखते हुए अप प्लेटफार्म पर इस मशीन का उद्घाटन किया गया, ताकि ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को सस्ता और ठंडा आरओ पानी मिल सके। इससे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर भी ऐसी मशीन लगाई जा चुकी है। कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले वाटर बूथ पर अक्सर गर्म पानी ही मिलता था। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को राहत: अब 5 रुपये में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...