अररिया, अगस्त 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रेल यात्रियों को बेहतर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है। रेलवे प्रशासन ने 32 प्रमुख मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्रीकार सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत सियालदह मंडल के अंतर्गत संचालित 13159/13160 कोलकाता (चितपुर)-जोगबनी एक्सप्रेस में भी जल्द मिनी पैंट्रीकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवा के कार्यान्वयन की प्रक्रिया पूर्व रेलवे से मिली स्वीकृति के बाद संबंधित टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी, जिसके बाद ट्रेन में यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लागू होने से यात्रियों को सफर के दौरान चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उचित मूल्य पर भी वि...