रेल यात्रियों को नशाखुरानी व सुरक्षा नियमों पर किया जागरूक
रांची, जून 19 -- रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट, हटिया की ओर से शुक्रवार को यात्रियों के बीच विशेष जनजागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत यात्रियों को नशाखुरानी और विषखुरानी गिरोहों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई। आरपीएफ ने अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य या पेय पदार्थ स्वीकार न करें। अभियान में यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरों, फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने, अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग न करने, पत्थरबाजी से बचाव और ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने की सलाह दी गई। साथ ही, मानव तस्करी की रोकथाम, महिला सुरक्षा और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 'डॉन अभियान'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.