आगरा, अगस्त 10 -- रेल में यात्रियों के साथ अपराध कर 15 साल से फरार चल रहे शातिर अपराधी अकील उर्फ भुर्रा को राजकीय रेलवे पुलिस कासगंज की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए अकील पर कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिलों में नौ अपराधिक मुकदमे दर्ज चले आ रहे हैं। थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज कोमल कुंतल के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान न्यायालय से करीब 15 वर्षो से कई अभियोगों में फरार वांछित आरोपी अकील उर्फ अंकित उर्फ भुर्रा पुत्र बुन्दू खाँ उर्फ बुद्धसेन निवासी बड़ा नबीपुर रोडवेज बस स्टेन्ड के पीछे थाना कोतवाली जनपद हाथरस हाल पता मोहल्ला श्रीनगर यादव ग्राउंड के सामने थाना हाथरस गेट उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि, अकील वर्ष 2012 से लगातार फरार च...