पटना, सितम्बर 5 -- पटना जंक्शन रेल पुलिस ने रेल यात्रियों के गहने और सामान चुराने वाले आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का एक लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपितों की पहचान पटना के मालसलामी निवासी संजय कुमार जायसवाल, गौतम कुमार, नौबतपुर निवासी सतीश कुमार, राजा बाजार निवासी चुन्नू कुमार, भागलपुर निवासी मो. फिरोज, जहानाबाद के कल्पा निवासी चंदन कुमार, नालंदा के हिलसा निवासी विवेक कुमार और गया निवासी मिथलेश ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से मामले दर्ज हैं और वे जेल भी जा चुके हैं।रेल पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी पटना जंक्शन पर लगातार निगरानी रख रही है। इसी क्रम में तीन सितंबर की देर रात पटना जंक्शन रेल पुलिस के कर्मी गश्त कर रहे थे। प्लेटफॉर्म संख्या 4/...