गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गाजियाबाद जीआरपी ने व्यापक स्तर पर नई रणनीति तैयार की है। दिल्ली बॉर्डर से लेकर गाजियाबाद और गढ़ क्षेत्र तक पूरे रेलवे ट्रैक और इसमें आने वाले स्टेशनों को 10 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन सभी सेक्टरों में सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल की तैनाती की गई है।पूर्व में कई बार गाजियाबाद आउटर व इसके आसपास के क्षेत्र में रेल यात्रियों के साथ चोरी, लूटपाट की घटना हो चुकी है। बदमाश आउटर क्षेत्र में ट्रेन के अंदर सामान आदि चोरी कर ट्रेन से उतर कर फरार हो जाते हैं। वहीं, आउटर क्षेत्र में संदिग्ध लोग कई बार ट्रेन पर पत्थरबाजी भी कर चुके हैं। ऐसे में जीआरपी गाजियाबाद ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। जीआर...