गया, अगस्त 20 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और रेल परिसरों में विधि-व्यवस्था बनाए रखना जीआरपी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही फरार रेल अपराधियों के खिलाफ भी दबिश की करवाई भी तेज की जा रही है। पटना रेल एसपी अनंत कुमार राय के नेतृत्व में गया-पटना रेल सेक्शन पर गुरुवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सुरक्षात्मक व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेल एसपी के निर्देश पर गया जीआरपी थानाध्यक्ष शिवकुमार ने भी अभियान को और तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और प्रमुख स्थानों पर जीआरपी के पदाधिकारी एवं जवान लगातार निगरानी रख रहे हैं। जीआरपी की टीम यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक करने के साथ असामाजिक तत्वों और रेल अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। यात्रियों से संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान...