उरई, फरवरी 27 -- उरई। संवाददाता होली करीब आते ही टे्रनों व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रैला उमड़ने लगा है। गाड़ियों में आलम यह है कि सीट तो दूर, पैर रखने की जगह नहीं है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के बाद यह नौबत बनी हुई है। रेल यात्रियों का कहना है कि त्योहार तक इंटरसिटी, पैसेंजर की तर्ज पर लोकल ट्रेनों का संचालन किया जाए, इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी न होने पाए। होली को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए पांच जोड़ी से अधिक ट्रेनें झांसी कानपुर रेलमार्ग से चलाई हैं। पर इनके बाद भी ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। शुक्रवार को उरई रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही हुजूम रहा। अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी, कुशीनगर एक्सप्रेस, आजमगढ़ एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, इंदौर पटना इत्यादि टे्रनों में भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.