बरेली, मार्च 13 -- 117 यात्रियों ने कैंसिल कराए टिकट बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इन दिनों रेल यात्रा में छोटे-छोटे ब्लॉक बाधक बन रहे हैं। ब्लॉक चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहीं। शुक्रवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें 6-6 घंटे देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रात को 117 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये।रेलवे अनुसार, दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने को काम चल रहे हैं। रेल पटरी बदली जा चुकी हैं। टैक्नीकल किये जा रहे हैं। कई क्रासिंगों पर भी मेंटिनेंस कार्य किये जा रहे। ऐसे में सुबह से ही ब्लॉक लग जाता है। जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहती है। भले ही छोटे-छोटे ब्लॉक होते हैं। हर सेक्शन में ब्लॉक के चलते ट्रेनें अधिक प्रभावित रहती हैं। 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्स...