अररिया, मई 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता शुक्रवार को एनएफ रेलवे मालीगांव के महाप्रबंधक (जीएम) चैतन्य कुमार श्रीवास्तव न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए -गलगलिया-अररिया कोर्ट रेखखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान वे अररिया-गलगलिया सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलवे ट्रैक और आसपास की संरचनाओं का बारीकी से जायजा लिए। स्पेशल कोच यानी निरीक्षण यान पर बैठकर पिछले डिब्बे की खिड़की से रेल पटरियों, सिग्नलों, ओवरहेड बिजली के तारों और रेलवे पुलों की स्थिति को बारिकी से परखा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की साफ-सफाई, निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का अवलोकन भी किया। जीएम के हवाले से रेल अधिकारियों ने बताया कि विंडो ट्रेलिंग का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रा को सुरक्षित बनाना और ट्रैक से जुड़ी किसी भी कमी या गड़बड़ी को तुरंत पकड़ना है। यह भी पढ़ें- कि...