रेल यात्रा के लिए एक ही एप में कई सुविधाएं
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज। रेलवे का रेलवन एप कई सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध करा रहा है। यात्री इसके जरिए आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के साथ ट्रेन की जानकारी, पीएनआर स्थिति और लाइव रनिंग स्टेटस देख सकते हैं। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलमदद की शिकायत, सुझाव और सहायता सेवाएं भी इससे जुड़ी हैं। यात्रियों के लिए 139 हेल्पलाइन और एनटीईएस भी उपलब्ध हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के समय, ठहराव और संचालन की जानकारी अधिकृत ऐप और पोर्टल से लें। यह भी पढ़ें- रेल मदद पर अब वीडियो व वॉयस मैसेज से भी दर्ज होगी शिकायत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रेलवन ऐप जागरूकता अभियान आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.