चतरा, फरवरी 19 -- गिद्धौर प्रतिनिधि शिवपुरी से कठौतिया तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है। शिवपुरी से गिद्धौर प्रखंड के द्वारी तक करीब 18 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। रेल परिचालन को लेकर लगातार ट्रायल व मेंटेनेंस का कार्य जारी है। बुधवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल यात्रा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा से संबंधित जांच की गई। बताया गया कि 18 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जांच कर जल्द ही भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिलते ही उद्घाटन कर परिचालन शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...