सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी प्रभावित रहा। इसके चलते सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस तीन घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 08:20 बजे था, जबकि यह 11:33 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह अकाल तख्त एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई। इसका तय समय 11:20 बजे था, लेकिन ट्रेन दोपहर 01:50 बजे पहुंची। सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट की देरी से सहारनपुर पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय 10:10 बजे था, जबकि यह 01:20 बजे स्टेशन पर आई। वहीं लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसका निर्धारित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.