रेल मेगा टिकट जांच अभियान में 861 यात्री धराए
गिरडीह, जुलाई 15 -- सरिया, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में दिन-रात चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे 861 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने पकड़े गए यात्रियों से 8,71,530 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में वैद्य टिकट लेकर तथा निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया सहित सोनपुर मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने चलाया मेगा टिकट जांच अभियान धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.