बागेश्वर, मार्च 29 -- टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने मार्ग निर्माण के लिए अभी तक बजट स्वीकृत नहीं किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हल्द्वानी में की गई चुनावी सभा में जो घोषणा की थी उसकी भी याद दिलाई। कहा कि जब तक बागेश्वर में रेल नहीं पहुंचेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को समिति से जुड़े लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में चुनावी सभा की। तब उन्होंने कहा था कि बागेश्वर तक रेल जल्द पहुंचेगी, लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपना वादा पूरा करने की मांग की। समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी...